मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर समस्त आदिवासी समाज द्वारा संयुक्त राष्ट्रसंघ घोषित 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिन के रुप में मनाया जाता है। सूरत शहर में विभिन्न आदिवासी एसोसिएशन ने परंपरागत वेशभूषा और कुदरती वाजिंत्रों के साथ डो. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा से रैली का आयोजन किया गया। रैली में कोंकणी, घोडिया, चौधरी, गामीत, राठवा व भील समाज के परंपरागत वाजिंत्रों के सूर से माहौल गुंज उठा। डी.जे. साउन्ड का उपयोग किए बीना ही कुदरती सूर और लय के साथ रैली आगे बढी। रैली के दौरान नवयुवकों द्वारा पर्यावरण बचाओ और आदिवासी बचाओ के नारे लगे। पर्यावरण को ध्यान में रखकर विकास करने का संदेश भी दिया गया। समाज के हक और अधिकारों के लिए जागृति लाने अलग-अलग बैनर भी प्रदर्शित की गई। बडी संख्या में इस रैली में लोग शामिल हुए साथ ही जोईन्ट पुलिस आयुक्त बलराम मीना (आईपीएस) व निवृत्त हुए खास अधिकारी उपस्थित थे। प्रकृति पूजा के द्वारा उनके द्वारा कक्षा 10 और 12 में सफल हुए छात्रों को सम्मानपत्र दिया गया। समाज के उत्थान के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले अग्रणियों का शाल व सन्मानपत्र दिए गए। इस दौरान समाज के अग्रणी कांतिभाई रूबी, जे.बी. पवार, प्रफुलभाई पटेल, अंकितभाई पटेल, निरवभाई पटेल, चंद्रकान्तभाई पटेल, विनोदभाई पटेल, 12 समाज ज्ञाति मंडल के अध्यक्षों समेत महिला एसोसियेशन के सदस्य उपस्थित थे।

