मूकनायक समाचार । सूरत
By Jayanti M. Solanki
महिसागर जिले के लुणावाडा तहसील के मलेकपुर गांव निवासी 2003 में स्कूल के आचार्य के रुप में फर्ज अदा करने वाले हरीप्रसाद रावल कई अखबारों गुजरात समाचार, संदेश इत्यादि बडे बडे अखबारों में भी पत्रकारिता का काम कर चुके है। हरीप्रसाद रावल जी का आज 82वां जन्म दिन है। उन्होंने शिक्षक की कारकिर्दी के दौरान पारिजात प्राथमिक शाला, नवरंगपुरा, शाहीबाग एज्युकेशन ट्रस्ट संचालित गीरधर नगरप्राथमिक शाला, भावनगर की जिला पंचायत हस्तक दूधाला शाला क्रमांक 2, महुवा, बोटाद और भावनगर जिला की प्राथमिक शालाओं में प्रतिष्ठित शिक्षक के तौर पर कार्य किया है। निवृत्ति के बाद रावल जी ने पत्रकारत्व में अधिक समय देते हुए कार्य किया। आज भी वह कई अखबारों के साथ जुडे है। जिसमें सूरत से प्रसिद्ध होने वाले भारत सेवा अभियान, जैनशिल्प समाचार, भावनगर से प्रसिद्ध होने वाले भावेणा न्यूज पेपर, दाहोद के क्राईम पडकार जैसे कई अखबारों में अपनी निष्ठा फर्ज अदा कर रहे है। श्री लुणावाडा खानपुर तहसील निवृत्त कर्मचारी मंडल धिराण और मंडली के ट्रस्टी के रुप में भी सेवा कर रहे है।
गुजरात पत्रकार संघ के अध्यक्ष बी.आर. प्रजापति व गुजरात पत्रकार संघ के वेल्फेयर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष यशवंतभाई महेता दादा, कमिटी के सभी होद्देदारो व सदस्यों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई दी है।

