Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातसमग्र गुजरात में भारी बारीश, गीर-सोमनाथ 4, पलसाणा 8, 4 जिलाओं में...

समग्र गुजरात में भारी बारीश, गीर-सोमनाथ 4, पलसाणा 8, 4 जिलाओं में रेड अलर्ट और 5 जिले में ओरेन्ज अलर्ट

मूकनायक समाचार, सूरत

दक्षिण गुजरात समेत सौराष्ट्र में तुफानी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। सूरत के पलसाणा में 8 इंच बारिश गिरा जबकि बारडोली, उमरगाम, महुवा में 8 इंच बारिश हुआ। राज्य के 32 तहसीलों में 2 से 8 इंच बारिश हुआ। साथ ही गीर-सोमनाथ में बारिश ने जोरदार दस्तक देकर लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर किया। सूत्रापाडा में 3 घण्टे में 4 इंच, जबकि 4 जिले में रेड अलर्ट और 5 जिलों में ओरेन्ज अलर्ट जारी किया है। पूरे जून माह में बारिश ने दस्तक नहीं दी किन्तु जुलाई माह के प्रारंभ में ही बारिश ने जोरदार बेटिंग शुरू कर दी है। अंतिम 24 घण्टे में राज्य के 107 तहसीलों में बारिश दर्ज हुआ। जिसमें खास कर दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में बारिश ने रौद्र रूप धारण किया। अंतिम 24 घण्टे में राज्य के 107 तहसीलों में बारिश दर्ज हुआ जबकि सूरत के पलसाणा में 7.99 इंच बारिश दर्ज हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments