Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातपालनपुर शहर का विकास करने के लिए पेडों की आहुति - एरोमा...

पालनपुर शहर का विकास करने के लिए पेडों की आहुति – एरोमा सर्किल से रेलवे ब्रिज तक मार्ग को आठ मार्गीय करने के लिए विभाग सक्रिय, पेडों की ट्रिमिंग की जाएंगी

पेडों की आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से शाखाएं काटकर थड को अन्य जगह पर प्लान्टेशन किया जाएगा

मूकनायक समाचार । पालनपुर

पालनपुर शहर में प्रवेशद्वार एरोमा सर्किल से डोक्टर हाउस पास रेलवे ओवरब्रिज के अंत तक आईकोनिक आठ मार्गीय रोड का निर्माण कार्य में रुकावट बने घटादार पेडों को सहीसलामत अन्य स्थल पर प्लान्टेशन करने के लिए पेडों की ट्रिमिंग की नई पद्धति अपनाई जा रही है। जिसको आधुनिक और वैज्ञानिक पध्धति से पेडों की शाखाए काटना शुरू कर दिया है इसके बाद पेडों के थड को सहीसलामत अन्य जगहों पर प्लान्टेशन किया जायेगा।
पालनपुर में एरोमा सर्किल से रेलवे ओवरब्रिज तक ट्राफिक की समस्या को हल करने और शहर को विकास की ओर अग्रसर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 18 करोड रुपयों की लागत से आईकोनिक आठ मार्गीय रोड बनाया जा रहा है जिसमें मार्ग में रुकावट वाले साईड व आसपास के कच्चे पक्के निर्माण को हटाया जायेगा और पेड को भी दूर किया जायेगा। जबकि 1.4 किलोमीटर लंबे यह मार्ग पर करीब 100 से अधिक पेडों खडे है। जोकि पर्यावरण की रक्षा के लिए यह पेडों को सहीसलामत अन्य जगहों पर प्लान्टेशन करने का फैसला किया है। जिसमें हाल में पेडों की ट्रिमिंग शुरू की गई है। पेडों का कुदरती आकार को ध्यान में रखकर वैज्ञानिक तरीके से चोक्कस स्थानों पर शाखाओं काटी जा रही है बाद में उसे सहीसलामत अन्य स्थानों पर प्लान्टेशन किया जायेगा, यह कार्य के चलते मकान विभाग द्वारा रुकावट में आने वाले लारी-गल्ले समित अतिक्रमण दूर किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments