मूकनायक समाचार । सूरत
सलाबतपुरा स्थित सुमन स्कूल के सामने शास्त्री नगर के एक मकान में से चोर 25 हजार रुपयों का मोबाईल चुराकर ले गया। सलाबतपुरा पुलिस में भोग बने युवक ने शिकायत दर्ज करवाई।
सलाबतपुरा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलाबतपुरा स्थित बिल्डिंग संख्या 41, मकान संख्या 397, गुजरात हाउसिंग आवास, सुमन आवास के सामने शास्त्री नगर निवासी सलमान मुजाहीद खान (उम्र-24) मिकेनिक का काम कर अपना जीवन यापन करता है। गत 15 जुलाई 2026 रात 5-15 से 5-30 बजे के दौरान सलमान ने फोन अपने घर में चार्जिंग के लिए रखा था। उस दौरान अज्ञात चोर ने घर का दरवाजा खुला देखकर वीवो कंपनी का मोबाईल मूल्य 25,000 का चुरा लिया। जबकि उसका बड़ा भाई ईमरान का मोबाईल ओपो कंपनी का 5000 रुपये मूल्य का था यह मोबाईल भी चोर चुरा ले गया। सलमान ने दो मोबाईल चोरी होने की शिकायत सलाबतपुरा पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

