Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातव्यापारी के साथ 8.87 लाख रुपयों की धोखाधडी

व्यापारी के साथ 8.87 लाख रुपयों की धोखाधडी

मूकनायक समाचार । सूरत

आस्था फेब्रिक्स के प्रोप्राईटर ने विजय लक्ष्मी फेब नामक फर्म में से टुकडे टुकडे कर 10.12 लाख रुपयों का कापड का माल खरीद ने के बाद 1 लाख 25 हजार रुपये वापस लौटाने के बाद शेष 8,87,698 रुपए नहीं दिया और हमेशा वादे करता रहा जिससे आखिर थक हारकर आस्था फेब्रिक्स के प्रोप्राईटर ने सारोली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
सारोली पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक व्यापारी नरेशभाई सम्पतराजजी चोपरा (उम्र-44, मकान संख्या एफ-204, संगीनी वेदांता, श्याम बाबा मंदिर, वेसु मूलतः जूनीधान मंडी, बालोत्रा, राजस्थान) व्यापार कर अपना जीवन यापन करते है। दिनांक 16 मार्च, 2023 से 7 अक्तूबर 2023 के दौरान उसके पास आस्था फेब्रिक्स के मालिक ज्ञानचंद भगवानदासजी भट्टर आया था। उन्होंने विजय लक्ष्मी फेब के मालिक को अपनी बातों की वाकछटा में फांसकर उनके पास से टुकडे टुकडे कर 16 मार्च 2023 से 7 अक्तूबर 2023 के दौरान अलग-अलग बिलों के जरिये 10,12,698 रुपयों का सिन्थेटिक कापड का माल मंगवाया। माल के करीब 1 लाख 25 हजार रुपये उन्होंने परत कर दिये किन्तु शेष पेमेन्ट 8,87,698 रुपये आज दिन तक रुपये नहीं देकर वादे करता रहा। जिससे आखिरकार विजयलक्ष्मी फेब फर्म के मालिक ने आस्था फेब्रिक्स के मालिक ज्ञानचंद भगवानदासजी भट्टर (निवासी – 6021, आर.के.टी. मार्केट रिंगरोड, सूरत तथा अनुज फेब्रिक्स पहला माल, आर.के.एल.पी. मार्केट, भरत केन्सर अस्पताल, सारोली, सूरत शहर) निवासी श्याम संगीनी सोसायटी, वेसु) के मालिक ज्ञानचंद भगवानदासजी भट्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments