
मूकनायक/रायपुर जिला ब्यूरो चीफ दुष्यंत सुरेश सांखरे रायपुर/छत्तीसगढ़
नगर निगम और टीएंडसीपी (TCP) के बाबुओं की मिलीभगत से बिना ड्रेनेज के कटी कॉलोनियां, हल्की बारिश में तालाब बन रही है राजधानी रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाने के बड़े-बड़े दावों के बीच शहर के अंदर से एक बेहद गंभीर और कड़क इनसाइड स्टोरी सामने आई है। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के बाहरी रिंग रोड और नए विकसित हो रहे इलाकों (जैसे सड्डू, आमासिवनी, मोवा, बोरियाखुर्द और चंगोराभाठा) में भू-माफियाओं और नगर निगम के टाउन प्लानिंग विभाग के भ्रष्ट बाबुओं का एक बड़ा संगठित नेक्सस सक्रिय है। खबर है कि मास्टर प्लान के नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी सरकारी एप्रूवल, बिना सीवरेज सिस्टम और बिना ड्रेनेज (जल निकासी) के धड़ल्ले से कृषि भूमियों पर अवैध ग्रीन और रेड प्लाटिंग का जाल बिछा दिया गया है।

