मूकनायक समाचार । सूरत
भारतीय बोद्ध महासभा विश्व शांतिदूत महाबोधि बुद्ध विहार शांतिनगर, निलगीरी में 29 जुलाई, बुधवार से शाम 4 बजे से 5 बजे तक वर्षावास धम्म प्रवचन मालिका 2026 से शुरू होने जा रहा है। विश्व शांतिदूत महाबोधि बुद्ध विहार के संस्थापक अध्यक्ष एवं दर्दी सेवा समिति अध्यक्ष आर.पी.आई. बी.ए. पार्टी के गुजरात प्रदेश महासचिव सुभाष पी.झाडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आषाढी पूर्णिमा बुधवार से अश्विनी पूर्णिमा 25 सितम्बर तक चलने वाली वर्षावास प्रवचन मालिका का उदघाटन पूज्य भदंत धम्मरक्षित (महाथेरो) करेंगे। वहीं प्रमुख मार्गदर्शक धम्म सेवक भास्कर वानखेडे द्वारा प्रतिदिन धम्म प्रवचन मालिका का वाचन किया जायेगा। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर आर.पी.आई. बी.ए. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, मानवबंधु विजय मैसुरिया, उत्राण के पूर्व सरपंच एवं गुजरात लघुमति बोर्ड के पूर्व सदस्य काशीनाथ सिरसाठ, पूर्व पार्षद सुरेशभाई सोनवणे, भारतीय बौद्ध महासभा गुजरात प्रदेश के उपाध्यक्ष शेषनाथ खरात, बौद्ध समाज अध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी उपस्थित रहेंगे। धम्म प्रवचन मालिका के विशेष सहयोग के लिए विश्व शांतिदूत महिला उपाषिका उपाषक संघ सूरत शहर के सभी बुद्ध विहार के अध्यक्ष तथा पदाधिकारी, बौद्धाचार्य, शामणेर संघ, धार्मिक संगठन का विशेष सहयोग रहेगा। सभी उपासिकाओं को सफेद वस्त्र प्रदान करने के लिए कार्यक्रम के आयोजक श्रीकृष्ण वानखेडे गणेश अंबोरे तथा अध्यक्ष सुभाष झाडे ने अनुरोध किया है।

