Wednesday, July 29, 2026
HomeUncategorizedरायपुर के सुपरमार्केट्स में 'एक्सपायरी डेट' बदलने का काला धंधा: मिलावटी और...

रायपुर के सुपरमार्केट्स में ‘एक्सपायरी डेट’ बदलने का काला धंधा: मिलावटी और बासी खाद्य पदार्थों से सरेआम खिलवाड़

मूकनायक/रायपुर जिला ब्यूरो चीफ दुष्यंत सुरेश सांखरे रायपुर/छत्तीसगढ़

खाद्य सुरक्षा विभाग की सुस्ती का फायदा उठा रहे हैं बड़े रिटेल ब्रांड, री-पैकेजिंग के जरिए खपाया जा रहा है पुराना स्टॉक रायपुर: त्यौहारों और सामान्य दिनों में राजधानी रायपुर के बड़े मॉल और सुपरमार्केट्स के अंदर चल रहे एक बड़े उपभोक्ता धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है। सूत्रों से मिली इनसाइड खबर के अनुसार, कुछ नामी डिपार्टमेंटल स्टोर्स के गोडाउन में एक्सपायर हो चुके या खराब होने की कगार पर पहुंचे पैकेट बंद सामानों (जैसे सॉस, चीज, नूडल्स और स्नैक्स) पर नई मैन्युफैक्चरिंग डेट के स्टीकर लगाकर उन्हें दोबारा शेल्फ पर सजाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (Food Safety Officers) द्वारा नियमित जांच न किए जाने और कथित ‘मंथली सेटिंग्स’ के कारण यह जानलेवा खेल सरेआम जारी है।


- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments