मूकनायक समाचार । सूरत
सरथाणा क्षेत्र निवासी रमीला (नाम परिवर्तित) आटा पीसने वाली दुकान पर आटा पीसाने गई थी। उस दौरान वहां पर उपस्थित 4 लोगों ने रमीला को तु भंगी है कहकर धमकी दी कि मेरी दुकान पर आटा पीसाने आना मत कहकर रमीला के पति व उसके ससूर के साथ मारपीट की। रमीला ने सरथाणा पुलिस थाने में एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज करवाया है।
सरथाणा पुलिस सूत्रों के मुताबिक गत दिनांक 19 जुलाई, 2026 को रात 8 बजे के दौरान रमीला सरथाणा क्षेत्र में आटा पीसाने गई थी। उस दौरान आटा पीसने दुकान पर 4 लोग उपस्थित थे। जिसमें नरेन्द्रभाई मेवाडा, निलमबेन नरेन्द्रभाई मेवाडा (दोनों निवासी – मकान संख्या-25, प्रमुख पार्क सोसायटी,योगी चौक, सूरत), भाई नरेन्द्रभाई मेवाडा तथा उसका साला जिसका नाम और पता मालूम नहीं है समाविष्ट है। इन्होंने रमीलाबेन के बेटे को कहा भंगी के पेट का तु है, मेरे बेटे के का नाम लेना नहीं अगर लिया तो पैर तोड देंगे कहकर रमीला के साथ मार पीट की और पति व उनके ससूर को भी लकडे के फटके से मारपीट की और कहा कि यहां पर आटा पीसाने आना मत और तेरी ओलाद को भी बोल देना यह दुकान की ओर आए नहीं। अगर आएंगे तो जान से मार देंगे। कहकर सरेआम अपमानित किया। रमीलाबेन ने उक्त चार लोगों के खिलाफ सरथाणा पुलिस थाने पहुंचकर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया। अधिक जांच मददनीस पुलिस आयुक्त ए डिविजन के वी.आर. पटेल कर रहे हैं।

