मूकनायक समाचार । सूरत
पूणा और अश्विनीकुमार क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटना में दो मोबाईल चोरी होने शिकायत पूणा और अश्विनीकुमार पुलिस थाने में दर्ज हुई है।
अश्विनीकुमार पुलिस सूत्रों के मुताबिक भावनगर जिला के महुवा तहसील के तरेड गांव निवासी और सूरत के बी-77, हंस सोसायटी, अरिहंत ज्वेलर्स के पास, वराछा रोड निवासी शैलेषभाई बटुकभाई वाघेला (उम्र-37) व्यापार कर अपना जीवन यापन करते है। गत 14 जुलाई, 2026 को शाम 5 बजे के दौरान वराछा स्थित बरोडा प्रिस्टेज के पास से गुजर रहे थे उस दौरान अज्ञात चोर ने टी-शर्ट में से वीवो कंपनी का मोबाईल फोन मूल्य 26,000 का चोरी कर लिया। अश्विनीकुमार पुलिस के हेड कान्स्टेबल शशीकांतभाई ने अधिक जांच शुरू की है। पूणा पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूलतः अमरेली जिला के सावरकुंडला तहसील, गांव-फीफाद निववासी गोपालभाई विनुभाई बारैया (उम्र-31) ड्राईवर का काम कर अपना जीवन यापन करते है। गत 7 जुलाई, 2026 को शाम 4 से 5 बजे के दौरान सरदार मार्केट के सामने से गुजर रहे थे उस दौरान एक अज्ञात चोर ने वीवो कंपनी का ग्रीन कलर का मोबाईल मूल्य 15 हजार मूल्य का अपनी जेब से चुरा लिया। भोग बने ड्राईवर ने पूणा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने पर पूणा पुलिस ने अधिक जांच शुरू की है।

