3 मोबाईल समेत 10 लाख 71 हजार 950 रुपयों का मुद्दामाल बरामद हुआ
मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर में एसओजी पुलिस ने ओरिस्सा के गंजाम जिले से ट्रेन के द्वारा सूरत शहर में लाया जा रहा गांजा करीब 21 किलोग्राम का जत्था जब्त कर एक महिला समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की है।
सूरत शहर में एसओजी पुलिस की सक्रिय भूमिका के कारण गांजा का जत्था पहुंचाने वालों में हडकंप मच गया है। एसओजी पुलिस ने एक महिला समेत दो व्यक्तियों को दबोचकर उसके पास 21 किलो गांजा समेत 3 मोबाईल फोन, नगद रुपये 2,950 समेत टोटल 10 लाख 71 हजार 950 रुपयों का मुद्दामाल बरामद कर लिया। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि अपराधियों सामान्य यात्री के रुप में ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने ट्रावेल बेग में गांजा छुपाके रखा था वह गांजे का जत्था सूरत में प्रवेश कराने की फिराक में ही थे कि पुलिस ने उनकी योजना को फेल कर दिया। एसओजी पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराधियों ट्रेन से उतरते ही उन्हें दबोच लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपराधियों ओरिस्सा के गंजाम से गांजो लाकर सूरत व अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचाने ही वाले थे कि उसकी योजना को नाकाम कर दिया। गांजा भेजने वाला मेईन व्यक्ति कौन है और गांजा कौन से कौन से क्षेत्रों में भेजा जाता है इस दिशा में अधिक जांच शुरू की जा रही है।

