Saturday, July 11, 2026
Homeहरियाणानशा मुक्त हरियाणा अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, मुख्यमंत्री ने NGO...

नशा मुक्त हरियाणा अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, मुख्यमंत्री ने NGO व केमिस्ट एसोसिएशन से किया संवाद

मूकनायक/सरिता रानी
पंचकूला/हरियाणा

11 जुलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में ‘नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान के तहत गैर-सरकारी संगठनों (NGO) एवं केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता पर विशेष बल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने हरियाणा उदय अभियान के माध्यम से प्रत्येक गांव, वार्ड और मोहल्ले में नशा विरोधी जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया, ताकि लोगों को जागरूक कर नशे की माँग को जड़ से समाप्त किया जा सके।
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि राज्य सरकार नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अब तक करीब 11 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति सीज की जा चुकी है। इसके अलावा अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई है तथा नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “नशा केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि मानवता का विषय है। हमारा लक्ष्य केवल नशा तस्करों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज की साझेदारी से नशे की मांग को समाप्त कर हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है।”
उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, केमिस्ट एसोसिएशन, युवाओं और आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित हरियाणा का निर्माण संभव है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments