मूकनायक समाचार । सूरत
धोलेरा के मूलतः निवासी और सूरत में रहने वाले काकडिया परिवार राजपरा में खोडियार माताजी के दर्शन के लिए गए थे। उस दौरान धोलेरा एक्सप्रेस वे पर कार पलटकर आग लग जाने से पत्नी और बेटे की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पति और पिता बाहर नीकल जाने से बच गए।
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक मूलतः धोलेरा के ओतरिया गांव निवासी सवजीभाई डायाभाई काकडिया का परिवार सूरत के कतारगांव में रहता है। उनका बेटा जतीनभाई की डिंडोली में सर्जिकल साधनों की दुकान है। यह परिवार के डायाभाई, जतीनभाई, जतीनभाई के पत्नी अमीबहन और एक वर्ष का बेटा धनुष मंगलवार सूरत से नीकलकर भावनगर के पास राजपरा में मंगलवार को खोडियार माताजी के दर्शन के लिए गए थे। जतीनभाई कार चला रहे थे और उसके पास उनके पिता सवजीभाई बैठे थे जबकि पीछे की सीट पर पत्नी अमीबेन और 1 साल का बेटा धनुष बैठा था। शाम करीब चार बजे के दौरान धोलेरा के पास चांदनी होटेल के पास जतीनभाई ने कार की स्टियरिंग का बेलेन्स गंवा दिया जिससे कार डिवाईडर से टकराकर पलट गई थी। कार सीएनजी होने के कारण दुर्घटना के तत्काल उसमें आग लग गई। आग की तीव्रता बढ जाने से कार में सवार जतीनभाई और उनके पिता गंभीर रूप से झूलस गए और काफी मशक्कत के बाद बाहर नीकल गए किन्तु सीट के पीछे फंस गए पत्नी अमीबेन और उसका 1 साल का बच्चा धनुष को बाहर नीकलने का अवसर नहीं मिल सका। और पिता पुत्र की नजर के सामने आग में जलकर उनकी मौत हो गई।

