Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में अतीक अहमद के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई,20 बीघा जमीन कुर्क

प्रयागराज में अतीक अहमद के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई,20 बीघा जमीन कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रयागराज में कुख्यात माफिया अतीक अहमद के नेटवर्क पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने करीब 20 बीघा जमीन कुर्क कर ली है। अधिकारियों के अनुसार कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब ₹1.10 अरब आंकी गई है।

जांच में सामने आया है कि अतीक अहमद ने धमकी और दबाव के बल पर कई चल एवं अचल संपत्तियां औने-पौने दामों में अपने कब्जे में ली थीं। इनमें से कई संपत्तियां उसने अपने करीबी लोगों और कथित बेनामी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराई थीं। बाद में इन्हीं जमीनों पर प्लॉटिंग, आवासीय परियोजनाएं और कॉलोनियां विकसित कर बेचे जाने की जानकारी भी सामने आई है।

एसआईटी की जांच के दौरान पहले राजमिस्त्री हुबलाल के नाम पर दर्ज करोड़ों रुपये की संपत्तियों का खुलासा हुआ था। अब जांच एजेंसी ने कसारी मसारी निवासी मदन लाल भारतीया को भी चिह्नित किया है, जिसके नाम पर सदर तहसील के विभिन्न गांवों में कीमती जमीन दर्ज मिली है।प्रशासन के अनुसार सदर तहसील के मौजा भीटी ताल्लुका असदुल्लापुर, कटहुला गौसपुर, शाहा उर्फ पीपलगांव और मन्दरी में स्थित विभिन्न आराजी नंबरों की कुल 12.9544 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया गया है।

इस संपत्ति को अतीक अहमद के नेटवर्क से जुड़ा बताते हुए कुर्की की कार्रवाई की गई है। प्रशासन का कहना है कि माफिया से जुड़ी बेनामी संपत्तियों की पहचान और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।

कौशल किशोर
कौशल किशोरhttp://www.mooknayaknews.com
कौशल किशोर मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में Mooknayak में जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ व न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत कौशल को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 6 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले कौशल अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments