Saturday, July 25, 2026
Homeगुजरातधारी एस.टी. डिपो के कर्मचारी ने मूल मालिक को पर्स लौटाकर मानवता...

धारी एस.टी. डिपो के कर्मचारी ने मूल मालिक को पर्स लौटाकर मानवता महकाई

मूकनायक समाचार । सूरत

अमरेली जिले के धारी एस.टी. डिपो में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत एक सज्जन व्यक्ति को रुपयों भरा एक पर्स मिला था उन्होंने प्रामाणिकता दिखाते हुए मूल मालिक को पर्स लौटाकर मानवता महकाई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमरेली जिले के धारी एस.टी. डिपो में राजेशभाई चौहाण कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। अमरेली से धारी की ओर आने वाली एस.टी. बस में उन्हें एक पर्स मिला था। जिसमें जांच करने पर उसमें 2900 रुपये नगद व चांदी की रिंग समेत महत्व के दस्तावेज मिले। राजेशभाई अगर चाहते तो यह पाकिट रख ले सकते थे किन्तु उन्होंने मानवता तथा प्रामाणिकता और मन में किसी प्रकार की लालच नहीं रखकर उत्तम उदाहरण देते हुए मूल मालिक को ढूंढने का प्रयास किया। उन्होंने वोट्सएप इत्यादि सोशियल मिडिया के जरिये और लोगों की पूछताछ से आखिरकार वह मूल मालिक किशोरभाई भनुभाई के पास पहुंच ही गए और पूछताछ के बाद यह पाकिट समेत माल सामान किशोरभाई को लौटा दिया। राजेशभाई के यह नेक काम से शहर व गांव समेत समाज में प्रामाणिकता और विश्वास की कद्र हो रही है। उनका यह कार्य समाज में प्रेरणादायक साबित होते हुए उत्तम संदेश गया है। राजेशभाई को धारी डिपों के कर्मचारीगण समेत समाज के अग्रणी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

– By Jayanti M. Solanki
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments