Saturday, July 25, 2026
Homeगुजरातसूरत पालिका व जिला डिजास्टर विभाग ने रेस्क्यू के लिए बोट तैनात...

सूरत पालिका व जिला डिजास्टर विभाग ने रेस्क्यू के लिए बोट तैनात की, 400 से अधिक घरों में घूसा खाडी का पानी

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत शहर में भारी बारिश के चलते पर्वत पाटिया क्षेत्र की माधवबाग सोसायटी के 400 से अधिक घरों में पानी घूस जाने सोसायटी में नदी जैसा माहौल देखने मिल रहा है। घरों में भी 3 से 4 फूट पानी के कारण अनाज व घर का सामान नष्ट हो चुका है। हर साल में ऐसी स्थिति का निर्माण होता है। मानवसर्जित खाडी बाढ से त्रस्त स्थानिय लोगों में विभाग और स्थानिय नेताओं के खिलाफ रोष प्रगट हुआ है। स्थानिय लोग आक्रोश व्यक्त करते हुए बताते है कि नेताओं को केवल मत मांगना होता है तब ही दिखाई देते है। साथ ही कापोद्रा, सारोली क्षेत्र की खाडी ओवरफ्लो होने से सारोली गांव में 6 से 7 फूट तक पानी भर गया है। सारोली पुलिस थाना में भी पानी भर जाने से 5 से 6 फूट पानी देखकर और अधिक पानी का प्रवाह देखकर सारोली से बाहर जाने का रास्ता बंद हो जाने से और पुलिस थाना जाने का रास्ता भी बंद हो जाने से विभाग द्वारा उस रास्ता को बंद करवाया गया है। जबकि ओलपाड तहसील में भी मूशलाधार बारिश के चलते स्थिति काफी गंभीर हो गई है। ओलपाड की सेना खाडी में पानी के प्रवाह के चलते निवासियों के घरों में पानी घूस गया है। ओलपाड के बावा फलिया और रूढी फलिया मार्ग व आसपडौश की 3 से अधिक बडी सोसायटियों के मुख्य रास्ते पर 2 से 3 फूट पानी भर गए है। कीम क्षेत्र में भारी बारिश के चलते कीम की अमृतनगर सोसायटी में बाढ का पानी घूस गया है। कीम के प्रसिध्ध शिवमंदिर में पानी भर जाने से मंदिर का शिवलिंग डूब गया है और मंदिर के सामने आने वाले निवासिय घरों में भी पानी घूस जाने से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड रहा है। सूरत पालिका और जिला डिजास्टर विभाग द्वारा असरग्रस्त क्षेत्रों में पम्पिंग व रेस्क्यू बोट तैनात की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments