Thursday, July 16, 2026
Homeगुजरातगोटालावाडी के पास दो अज्ञात पर्स स्नेचिंग कर फरार

गोटालावाडी के पास दो अज्ञात पर्स स्नेचिंग कर फरार

पर्स में सोने की चेन, रुद्राक्ष और मोबाईल समेत 3 लाख 60 हजार रुपयों का मुद्दामाल था

मूकनायक समाचार । सूरत
जयंति एम. सोलंकी

कतारगांव-डभोली स्थित हेनी हाईट्स निवासी लवजीभाई महिधरपुरा स्थित गोटालावाडी के पास चार दिन पूर्व सुबह पौने पांच बजे के दौरान बडी बहन को बस स्टेशन छोडने जा रहे थे उस दौरान गोतालावाडी सर्किल से लाल दरवाजा के सामने रोड पर एक मोटरसाईकिल पर दो अज्ञात अचानक आए और लवजीभाई की मोपेड के पास आकर बडी बहन का लेडिज पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में सोने की चेन समेत मोबाईल टोटल मूल्य 3 लाख 60,000 रुपयों का मुद्दामाल था। लवजीभाई ने महिधरपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
महिधरपुरा पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूलतः बोटाद जिला के तहसील बरवाळा के नावडा गांव निवासी लवजीभाई करशनभाई सवाणी (उम्र-65) निवृत्त जीवन यापन करते है। दिनांक 11 जुलाई 2026 को सुबह 4.50 से 5 बजे के दौरान वह अपनी बडी बहन सविताबेन कालुभाई नावडीया बाहर गांव जाने के लिए सूरत बस स्टेशन छोडने जा रहे थे। उस दौरान वह गोतालावाडी सर्किल से लाल दरवाजा पी.एम. सुजुकी शो रुम के सामने से गुजर रहे थे उस दौरान अचानक एक मोटरसाईकिल पर दो अज्ञात सवार उम्र करीब 25 से 30 वर्षीय आ गए और लवजीभाई की मोपेड के पास आकर लवजीभाई की बहन सविताबेन के हाथ में रखा ब्ल्यु कलर का लेडिज पर्स छिनकर फरार हो गए। लवजीभाई ने बताया कि पर्स में गले में पहनने की सोने की 22 कैरेट की चेईन तथा सोने का पेन्डल वजन 20 ग्राम मूल्य 2,00,000 और गले में पहनने की रुद्राक्ष की सोने की माला 22 कैरेट वजन 15 ग्राम मूल्य 1 लाख 50 हजार, एक मोटो रोला कंपनी का ब्ल्यु कलर का मोबाईल मूल्य 5000 तथा नगद 5000 रुपये समेत टोटल 3 लाख 60 हजार रुपयों का मुद्दामाल था। मोटरसाईकिल पर आए दो अज्ञात पर्स छिनकर फरार हो जाने के बाद काफी खोजबीन की किन्तु उन दो बाईक सवारों का कहीं अता पत्ता नहीं मिलने पर उन्होने महिधरपुरा पुलिस थाने में पर्स छीनने की शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना की अधिक जांच महिधरपुरा पुलिस थाने के पुलिस इन्स्पेक्टर डी.यु. बारड कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments