Thursday, July 16, 2026
Homeगुजरातछोटे बडे व्यापारी समेत लारी गल्ले वालों को सरकार ने दिया राहत...

छोटे बडे व्यापारी समेत लारी गल्ले वालों को सरकार ने दिया राहत पैकेज

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत में 6 जुलाई को भारी बारिश गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। भयानक बारिश के पानी के चलते हजारों व्यापारियों व छोटे-छोटे धंधार्थियों को काफी नुकसान हो गया। दुकानो, गोडाउनों में पानी घूस जाने से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ। यह विकट स्थिति के कारण व्यापारियों को नुकसान भरपाई करना काफी मुश्किल हो गया है ऐसे में राज्य सरकार ने एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मिली कैबिनेट स्तर की बैठक में लिए गए फैसले में पूरग्रस्त व्यापारियों को 7500 से लेकर 1 लाख तक की आर्थिक सहाय देने का फैसला हुआ है।
भारी बारिश के चलते संपूर्ण कारोबार ठप हो गया था, ऐसे व्यापारियों को अपना व्यवसाय नया शुरू करना होगा इसके लिए सरकार ने केवल नगद हीं नहीं किन्तु लोन की भी बडी घोषणा की है। राहत पैकेज के तहत प्रभावित व्यापारियों को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 30 लाख तक की लोन कम ब्याज से दी जाएंगी और खास ब्याज सहाय भी प्रदान की जाएंगी। यह फैसला वीमा सुरक्षा नहीं लेने वाले हजारों छोटे केबिनधार को व लारी-गल्ला वालों को भी राहत मिलेगी।
सरकारी विभाग द्वारा बचाव कार्य व राहत कार्य किया गया है। अब तक सूरत शहर के 19 हजार से अधिक नागरिकों को केश डोल (रोजिंदी सहाय) और घर के सामान नुकसान के लिए राशि सीधी बैंक खाते में दी गई है। जिन लोग पहले माले पर रहते थे और घर में पानी भरा नहीं था किन्तु पानी से रोजगार बंद रहने से नौकरी पर नहीं जा पाए और जिन्हें रोजगार गंवाना पडा था ऐसे जरूरतमंद परिवारों को भी सरकार ने सहाय दी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments