Saturday, July 25, 2026
Homeगुजरातउमरगांव में 36 घण्टे में 51 इंच से अधिक बारिश के चलते...

उमरगांव में 36 घण्टे में 51 इंच से अधिक बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित

मूकनायक समाचार । सूरत

समग्र गुजरात में भारी बारिश के चलते जनजीवन पर काफी प्रभाव पडा है। उमरगांव में 36 घण्टे में 51 इंच से अधिक बारिश होने से सभी स्थानों पर जलभराव हो गया। कपराडा में 38, नानापोंढा में 36, खेरगांव में 31 इंच, वांसदा में 31, पारडी में 30, धरमपुर में 29 इंच बारिश दर्ज हुआ सभी स्थानों पर मूशळाधार बारिश के कारण 70 आर्मी जवानों को तैनात किया गया। अब तक 4 लोगों की मौत होने की खबर है।
सूरत के उमरपाडा, अंबिका समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने से शहर की मीठी खाडी, भेदवाड और सीमाडा खाडी ओवरफ्लो होने से खाडी के पानी आस पडौश के निवास क्षेत्रों में बाढ स्वरूप पहुंच जाने से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पडा। भेदवाड खाडी 7.60 मीटर, सीमाडा खाडी 4.70 मीटर की भयजनक सपाटी को पार कर ओवरफ्लो होकर बह रही है, स्थानिकों में डर का माहौल छा गया है। ओलपाड में 4.76 इंच, उमरपाडा में 15 इंच, अंबिका में 8 इंच और कामरेज में 7 इंच बारिश दर्ज हुई। सूरत समेत गुजरात के 11 जिला में गुरुवार दोपहर को लाखो मोबाईल में मैसेज फ्लेश होने से लोगों में डर का माहौल छा गया था। एसडीएमए द्वारा आगामी 24 घण्टे में अति भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। इमरजन्सी अलर्ट से शहरभर में चर्चा हो रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments