Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में आजाद समाज...

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने की उठी मांग

मूकनायक / ऋषिराज
प्रयागराज / उत्तर प्रदेश

राजधानी दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा संसद परिसर में धरने पर बैठे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के समर्थन में शुक्रवार को लखनऊ की सड़कों पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के साथ न्याय, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस ने पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी हमेशा छात्रों, युवाओं और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही हैं और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष जांच तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा की मांग को लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। पूरे प्रदर्शन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments