Thursday, June 11, 2026
Homeहरियाणाहजरस ने हरियाणा बोर्ड की प्रदेश टॉपर छात्राओं को किया सम्मानित, शिक्षा...

हजरस ने हरियाणा बोर्ड की प्रदेश टॉपर छात्राओं को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किया नया कीर्तिमान।

*मूकनायक न्यूज/सरिता रानी/पानीपत/हरियाणा

रेवाडी: हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ (HAJRAS-02861) द्वारा जिला रेवाड़ी की एक धर्मशाला में भव्य राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अनुसूचित जाति वर्ग की प्रतिभाशाली छात्राओं दीपिका (भिवानी) एवं दीपिका मेघवाल (रेवाड़ी) को सम्मानित किया गया।समारोह में दोनों छात्राओं को ₹1,01,000 (एक लाख एक हजार रुपये) प्रति छात्रा, स्मृति चिन्ह एवं “डॉ•भीमराव अंबेडकर शैक्षणिक गौरव सम्मान” प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक मीणा (आईएएस), उपायुक्त रेवाड़ी रहे। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा इन छात्राओं की सफलता लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. दिनेश निम्बड़िया, राज्य प्रधान, हजरस ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का “शिक्षित बनो” का संदेश आज इन बेटियों ने चरितार्थ कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति का सबसे सशक्त मार्ग शिक्षा है और प्रतिभाओं का सम्मान करना भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने का कार्य है।राज्य महासचिव विनोद मोहड़ी ने कहा कि हजरस केवल कर्मचारियों एवं अध्यापकों के संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन ही नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने वाला एक सामाजिक आंदोलन भी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह समाज के बच्चों में उत्कृष्टता की भावना विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में जिला प्रधान, जिला सचिव, खंड पदाधिकारी, राज्य पदाधिकारी, शिक्षक एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। लगभग पूरे प्रदेश से हजरस कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को राज्य स्तरीय स्वरूप प्रदान किया।हजरस ने इस अवसर पर घोषणा की कि भविष्य में भी शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, सामाजिक जागरूकता एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मंच एवं प्रोत्साहन मिल सके।कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु हजरस जिला रेवाड़ी इकाई, जिला प्रधान सुमेर सिहँ बहोतवास एवं उनकी संपूर्ण टीम की सराहना की गई। संगठन ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।”जब समाज अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करना सीख जाता है, तब वह अपने भविष्य को मजबूत करना भी सीख जाता है।”कार्यक्रम में हरियाणा के लगभग सभी जिलों से हजरस राज्य कार्यकारिणी सदस्यों, जिला प्रधानों, सचिवों सहित विभिन्न खंड प्रधानों संग हजरस पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम को भव्य व यादगार बनाया। इसके लिए राज्य प्रधान ने सभी का धन्यवाद किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments