Thursday, June 11, 2026
Homeनई दिल्लीCJP संस्थापक अभिजीत दिपके भारत लौटे; जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके भारत लौटे; जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

मूकनायक न्यूज/ नई दिल्ली।

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके आज, 6 जून 2026 को सुबह करीब 7:35 बजे अमेरिका से भारत लौट आए हैं। वह नीट (NEET) और सीबीएसई (CBSE) पेपर लीक घोटाले के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के एक बड़े आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

दिपके ने एक वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ न जुटाने की अपील की है ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो।कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से कहा गया कि इतने सारे लोगों का एयरपोर्ट पर इकट्ठा होना मुमकिन नहीं है, क्योंकि इससे आम लोगों और सुरक्षा बलों को परेशानी होगी। इसलिए कृपया दिल्ली एयरपोर्ट न आएं। भारत आने से पहले अभिजीत ने आशंका जताई थी कि उन्हें एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका अधिकार है। इस आंदोलन को मशहूर शिक्षाविद और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला है। एक दिन पूर्व CJP ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अधिकारियों के तबादले सिर्फ एक दिखावा हैं, सरकार को सीधे शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए। पार्टी ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और ऐसी किसी भी हरकत से बचने को कहा जिससे कोई गड़बड़ी हो सकती है। संयम बरतने की अपील करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि समर्थकों को यह पक्का करना चाहिए कि कैंपेन शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहे। उन्होंने कहा कि हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। उन्होंने आगे कहा कि विरोधी इस आंदोलन को खत्म करने या बदनाम करने का मौका ढूंढ रहे हैं और पार्टी को उन्हें ऐसा मौका नहीं देना चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments