मूकनायक रमेश पोडिया/गुरुग्राम/हरियाणा
दिनांक 28 जून 2026 को संत कबीर दास जी की जयंती के पावन अवसर पर “संविधान बचाओ, समाज बचाओ आंदोलन” का 14वाँ प्रबुद्ध अधिवेशन डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर भवन, सेक्टर-4, गुरुग्राम में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
अधिवेशन में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जागरूक लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने आंदोलन के उद्देश्यों और विचारधारा का समर्थन करते हुए संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आंदोलन के संयोजक डॉ. अनिल रंगा जी ने सामाजिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में भविष्य की रणनीति पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज को अपने अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित होकर निरंतर प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर आंदोलन की कोर कमेटी के अनेक सम्मानित सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें पूर्व डीजीपी एवं आईपीएस अधिकारी पृथ्वीराज, डॉ. मुकेश निम्भल, ओमप्रकाश बुवानीवाला, एडवोकेट जोगेंद्र तंवर, मुकेश राठी, सुरेंद्र भारती, एडवोकेट पंकज मुंडे, एडवोकेट देवेंद्र सांघी, डॉ. मुकेश ग्रोवर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी शामिल रहे।
अधिवेशन का समापन संविधान की रक्षा, सामाजिक समरसता और बहुजन एकता को मजबूत करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

