Monday, July 27, 2026
Homeहरियाणाबहुजन समाज पार्टी की असन्ध विधानसभा कार्यकर्ता समीक्षा बैठक जलमाना में सम्पन्न,...

बहुजन समाज पार्टी की असन्ध विधानसभा कार्यकर्ता समीक्षा बैठक जलमाना में सम्पन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर

मूकनायक रमेश पोडिया/जलमाना/ करनाल/हरियाणा

जलमाना स्थित सतगुरु रविदास मंदिर में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में असन्ध विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रभारी चौधरी सही राम पहुंचे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव राम कुमार सालवन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव एवं लोकसभा प्रभारी दलबीर भान और जिला अध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण वीटोये ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश प्रभारी चौधरी सही राम ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही बहुजन समाज की आवाज को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का आह्वान किया।

प्रदेश महासचिव राम कुमार सालवन ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर कमेटियों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारी दी जाए, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके।

प्रदेश सचिव एवं लोकसभा प्रभारी दलबीर भान ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ काम करें और बहुजन समाज के हक-अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा स्तर पर संगठन की समीक्षा करना और अधूरे संगठनात्मक कार्यों को पूरा करना रहा। इस दौरान जल्द से जल्द सेक्टर कमेटियों को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी रामफल नरवाल, ईश्म सिंह रहाड़ा, राजपाल, प्रवीण, सतपाल, जीता राम, रिंकु वीटोये, उदय, राजबीर, धर्मपाल, राजबीर सिंहमार सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments