Monday, July 27, 2026
HomeUncategorizedमहाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में 26 जून को देशव्यापी भूख...

महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में 26 जून को देशव्यापी भूख हड़ताल, ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम ने की व्यापक भागीदारी की अपील

महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में 26 जून को देशव्यापी भूख हड़ताल, ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम ने की व्यापक भागीदारी की अपील

बिलासपुर छत्तीसगढ़।

महाबोधी महाविहार को पूर्णतः मुक्त कराने की मांग को लेकर देशभर में चल रहे महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन के तहत 26 जून 2026 को विभिन्न राज्यों में एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। बिलासपुर छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम के नेतृत्व में किया जा रहा है।

फोरम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह आंदोलन शुक्रवार, 26 जून को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल, जी.डी.सी. कॉलेज के सामने आयोजित होगा। कार्यक्रम में बौद्ध समाज के अनुयायियों, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों तथा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की भागीदारी अपेक्षित है।

ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम के पदाधिकारियों ने कहा कि महाबोधी महाविहार बौद्ध समाज की सर्वोच्च आस्था का केंद्र है। इसके पूर्ण प्रबंधन एवं अधिकारों को बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग लंबे समय से उठाई जाती रही है। इसी उद्देश्य से देशव्यापी स्तर पर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन चलाया जा रहा है।

फोरम ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाएं और महाबोधी महाविहार की मुक्ति के लिए अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें। संगठन का मानना है कि समाज की संगठित शक्ति और जनसमर्थन से ही इस ऐतिहासिक मांग को मजबूती मिलेगी।

ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक धार्मिक स्थल के प्रबंधन का प्रश्न नहीं है, बल्कि बौद्ध समाज की अस्मिता, अधिकार और सम्मान से जुड़ा विषय है। संगठन ने सभी नागरिकों से “एकजुट हों, अधिकार लें” के संदेश के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments