Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातनशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्री सरस्वती महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग...

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्री सरस्वती महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मूकनायक समाचार । सूरत

जयदीप मेमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री सरस्वती महाविद्यालय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, सूरत में कार्यकारी प्राचार्या स्वर्णिमा जैन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के विभिन्न स्वरूपों, उसके दुष्प्रभावों तथा नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना था। छात्रों ने नशामुक्त युवा सशक्त भारत, नशे से दूरी, सफलता से दोस्ती, खेल अपनाओं, नशा भगाओ, डिजिटल डिटोक्स एवं नशा मुक्त युवा तथा सभी प्रकार की लतों के विरुद्ध युवा शक्ति जैसे विषयों पर रचनात्मक एवं संदेशात्मक पोस्टर तैयार किए।
विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए समाज में जागरुकता फैलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित कैंम्पस डायरेक्टर शामली बरगरे, कार्यकारी प्राचार्या स्वर्णिमा जैन तथा प्राध्यापिका जया पंडित ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन के महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रतियोगिता के उपरांत पोस्टरों का मूल्यांकन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर महाविद्यालय के विद्यार्थी करण वाघ रहे। द्वितिय स्थान पर रावत जितेन्द्र एवं खटीक शिवम तथा तृतीय स्थान पर राज आंचल, राजपुरोहित अनिल, राउत शर्मा एवं पांडे बुलबुल के पोस्टरों का चयन किया गया। सभी प्रतियोगियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments