Thursday, June 11, 2026
Homeहरियाणाकॉकरोच जनता पार्टी युवा संगठन और हमारे देश में बढ़ती बेरोजगारी, न्याय...

कॉकरोच जनता पार्टी युवा संगठन और हमारे देश में बढ़ती बेरोजगारी, न्याय प्रणाली अव्यवस्था और दिन प्रतिदिन बढ़ती युवा शक्ति में आक्रोश का ही नाम है : सीजेपी नीलम अंबेडकर सोनीपत हरियाणा

कॉकरोच जनता पार्टी – यह 2026 में तेजी से वायरल होने वाला एक युवा नेतृत्व का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां पर हमारे देश के युवा मिलकर सामने आए हैं, क्योंकि वह सब एक ऐसे दौर को लेकर आक्रोशित है कि जैसी परिस्थितिया़ वो चाहते हैं, वैसे परिस्थितियां हमारी सरकार और हमारा प्रशासन उन्हें नहीं दे पा रहा है। अब हमारे देश में शिक्षा की कमी नहीं है और ना ही जागरूकता की कमी रह गई है। हमारे देश का युवा इतना जागरुक हो गया है कि उन्हें किसी भी जुमलेबाजी से अब बहकाया नहीं जा सकता। उसी का परिणाम है सीजेपी यानी कि कॉकरोच जनता पार्टी। जिसकी शुरुआत हम देखे तो यह 16 में 2026 में शुरू हुई थी जो कि न्यायालय में की गई एक टिप्पणी एक मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत जी ने देश के आज के युवा पीढ़ी को एक कॉकरोच की तरह ताना मारा कि हमारे देश का बेरोजगार एक कॉकरोच की तरह है जो धीरे-धीरे करके देश को दीमक की तरह खा रहा है और सारा दिन सोशल मीडिया का उसे प्रयोग करता है,इसके अलावा कुछ नहीं करता है। इसी बात से आक्रोशित होकर अभिजीत दिपके ने एक अकाउंट बनाया कॉकरोच पार्टी के नाम से क्योंकि कॉकरोच एक ऐसा कीड़ा है जो कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रह सकता है। इसीलिए इसको कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से चुना गया है।

शुरुआत में देखे तो यह एक व्यंग्य तमक सोशल मीडिया वायरल एक्टिविटी थी जो कुछ दिनों में बहुत ज्यादा एक्टिव हुई और ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ गए। बाद में उन्होंने कुछ मीटिंग शुरू कर दी कुछ आंदोलन शुरू कर दिए जिसकी वजह से यह और भी चर्चा का विषय बन गई। इसमें कॉन्फ्रेंस भी बुलाई गई और कुछ विशेष विषयों पर मांग भी उठाई गई जैसे कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, लड़की और महिलाओं के लिए उनकी सुरक्षा को लेकर मांग, बेरोजगारी, पेपर लीक और सरकार की अव्यवस्था को लेकर आक्रोश। इस तरह से यह जन नेतृत्व में सामाजिक -राजनीतिक जन आंदोलन या यूं कहें कि ऑनलाइन अभियान के रूप में सीजेपी का नेतृत्व करती है।

कॉकरोच जनता पार्टी यानी कि सीजीपी पार्टी की एक खास बात ये भी है कि मजाक मजाक में शुरू की गई थी।बाद में जब यह तेजी से वायरल हो गई तो यह एक जन आंदोलन का नेतृत्व करने लगी और सरकार और प्रशासन से मांगे भी रखने लगी। जो की मात्रा कुछ ही दिनों में देश में बढ़ती युवा शक्ति के आक्रोश,उनकी बेरोजगारी और उनके गुस्से का ही परिणाम है ‌। हर कोई चीज से रिलेट करने लगा तभी एकदम से सारे जीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी के साथ जुड़ गयें। इस तरह से बहुत जल्दी से अपने मुकाम पर आई जिसने सबको पछाड़ दिया और सबको हैरत में डाल दिया कि सोशल मीडिया का कोई सही तरीके से प्रयोग करें तो यह इतना बड़ा प्लेटफार्म है कि जो देश को ही नहीं, बल्कि विदेश को भी जोड़ सकता है। तभी अमेरिका में बैठे-बैठे अभिजीत दिपके ने इतना बड़ा प्लेटफार्म तैयार कर दिया जिसे सरकार तक को हिला दिया। यहां तक कि अभिजीत दिपके को मरने तक की धमकियां भी मिली, और उनके परिवार को भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा तब आगे जाकर कुछ बड़े नेताओं ने और जनता ने मिलकर उनका पूरा समर्थन किया। और उन्हें अपने देश में वापस बुलाया इस आंदोलन को जनप्रतिनिधि करने के लिए और उन्हें विश्वास दिलाया गया कि तुम यहां दिल्ली में आओ और एक आंदोलन में शामिल होकर हम सबको संबोधित करो, हम सब तुम्हारे साथ हैं। और इस तरह से 6 जून 2026 में दिल्ली में ही एक आंदोलन किया गया जो शांतिपूर्वक कम कर गया । लेकिन जिस तरह से पब्लिक ने महिलाओं और युवा शक्ति ने मिलकर इस आंदोलन को अंजाम दिया ।वो वाक्य में ही काबिले तारीफ था।

हमारे युवा शक्ति ने दिखा दिया और हमारे देश की आम पब्लिक ने भी कि आज भी हमारे देश में लोकतंत्र का ही राज है और सरकार और प्रशासन को इसको मानना ही पड़ेगा ‌। यह बहुत ही अनोखा और अलग ही तरह का आंदोलन था। जिसमें सब एकता के साथ आगे आए। अगर इसी तरह से हमारे देश की समस्याओं को एक साथ मिलकर आगे बढ़े और सरकार और प्रशासन से उसकी मांग करें या फिर आगे चलकर सरकार ही बन जाए या प्रशासन से अपने हक और अधिकार ही छीन ले तो यह कोई हैरानी नहीं होगी क्योंकि जिस तरीके से हमारे देश में अर्थव्यवस्था, न्याय व्यवस्था, बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हुई असुरक्षा से हमारा देश और हमारा समाज जूझ रहा है तो यह कोई हैरानी की बात भी नहीं है। इससे पहले कि हालात और ज्यादा बिगड़ जाए तो अच्छा होगा कि इस बात पर गौर किया जाए की जो सीजीपी की मांग है , वह पूरी कर दी जाए।

पत्रकार : जिला ब्यूरो नीलम अंबेडकर सोनीपत हरियाणा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments