Thursday, June 11, 2026
Homeहरियाणाशिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा जारी 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में भी...

शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा जारी 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में भी बेटियों का दबदबा

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में एस•डी•कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

इस वर्ष कुल 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 28विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 50 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में दिव्या पुत्री श्री शिव सैनी ने473 /500 अंक (94.6%)स्नेहा रवि दत्त 473/500अंक (94.6%)प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सोनिया पुत्री रजिंदर ने 469/500 अंक (93.8%) प्राप्त कर हिमानी नरेश 459/500अंक (91.8%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या शीतल गोयल ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन ने इस सफलता को संभव बनाया है।

विद्यालय के प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रह्लाद रॉय बंसल ,वीरेंद्र बंसल ,राकेश कुमार सिंघल तथा मोहक गर्ग ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर सफलता की ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments