Thursday, June 11, 2026
Homeहरियाणा*वैचारिक लड़ाई को ओर अधिक मजबूती से लड़ने की आवश्यकता: *कामरेड अमरजीत...

*वैचारिक लड़ाई को ओर अधिक मजबूती से लड़ने की आवश्यकता: *कामरेड अमरजीत कौर*

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत
भाजपा का असली निशाना कम्युनिस्ट ही हैं, यह मोदी ने विधान सभा चुनाव के नतीजों के बाद दिये गये पहले भाषण से स्पष्ट है। यह विचार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर ने आज सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की आनलाइन मीटिंग को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी के सदस्य डाक्टर सुखदेव सिंह जम्मू ने की और सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने संचालन किया।
कामरेड अमरजीत कौर ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र व संविधान के खिलाफ जाकर देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए सभी हथकंडे अपनाकर तीन राज्यों में जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि मोदी के भाषण का कथन है ” देश में कम्युनिस्ट सरकार न होने का अर्थ है केवल सरकार नही विचारधारा बदली है ” । उन्होंने कहा कि इस उल्लासपूर्ण कथन का अर्थ यह है कि मोदी कम्युनिस्टों के विचारों से ही डरते हैं। उन्होंने कहा कि हमें भी आज उस वैचारिक लड़ाई को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।
कामरेड अमरजीत कौर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जीत के पहले ही झौंके के साथ वामपंथी बूथ आफिसों, पार्टी कार्यालयों व महान लेनिन की प्रतिमा पर हमले शुरू हो चुकें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब बेलगाम होकर देश में श्रमिकों, किसानों, कर्मचारियों एवं अन्य मेहनतकश जनता के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों को निरंकुशता पूर्वक लागू करेगी।
कामरेड अमरजीत कौर ने कहा कि हमें अपनी जमीन को मजबूती से पकड़ कर, एकजुट हो कर दक्षिणपंथी ताकतों के हमलों का दृढ़ता से मुकाबला करना होगा। हम अपने दायरे से निकलकर अति साधारण लोगों के बीच जा कर काम शुरू करें और अधिक विस्तार करने का काम हमारे सभी जन संगठनों का मुख्य काम होना चाहिए।
आनलाइन मीटिंग में स्वर्ण सिंह विर्क, धर्म पाल सिंह चौहान, हरभजन सिंह संधु, तिलक राज विनायक, सत्येन्द्र गिरी, राम रतन एडवोकेट, आर एन सिंह, बेचु गिरी, पवन कुमार सैनी एडवोकेट, रुप सिंह, मनीराम बेलरखा, अरुण कुमार शककरवाल, जिले सिंह पाल आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments