Thursday, June 11, 2026
Homeहरियाणाविद्यार्थियों,अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित कक्षा 12वीं परीक्षा में सनातन धर्म कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। जो विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

इस वर्ष कुल 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 33 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 70 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में ऋधिमा पुत्री परवीन ने 476/500 अंक (95.2%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी पुत्री मुकेश ने 468/500 अंक (93.6%) प्राप्त कर द्वितीय व खुशी पुत्री बलवान ने 466/500अंक (93.2%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या शीतल गोयल ने सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन ने इस सफलता को संभव बनाया है।

विद्यालय के प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रह्लाद रॉय बंसल जी,वीरेंद्र बंसल जी ,राकेश कुमार सिंघल जी,तथा मोहक गर्ग जी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर सफलता की ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments