Thursday, June 11, 2026
Homeहरियाणामातृ दिवस पर विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

मातृ दिवस पर विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत
सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जी•टी• रोड परिसर में मातृ दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने मातृ प्रेम एवं सम्मान को समर्पित सुंदर भाषण एवं भावपूर्ण कविताएँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें सुनकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे। कुछ विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांस की झलकियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए माताओं के लिए सुंदर एवं आकर्षक कार्ड बनाए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से सराहना दी गई।
विद्यालय की प्रिंसिपल महोदया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मातृ दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और हमें सदैव उनका सम्मान एवं आदर करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments