मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती में थाना वाल्टरगंज पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना वाल्टरगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 94 2026 धारा 70 2 तथा 5जी 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा निवासी लाल कुआं थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ हाल मुकाम ग्राम गंधार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती तथा विशाल उर्फ सौरभ पुत्र चंद्रशेखर निवासी ग्राम गंधार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह कांस्टेबल निकेश यादव तथा आरक्षी विनीत पाल शामिल रहे।

