सरिता रानी/मूकनायक
पानीपत
गाँव बाबरपुर एवं कचरौली को जोड़ने वाले मार्ग पर रेलवे द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व एक अंडरपास का निर्माण किया गया था। यह अंडरपास क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वर्तमान में इस अंडरपास की छत (शेड) क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण बरसात के मौसम में इसमें पानी भर जाता है। पानी भरने की समस्या के चलते यह मार्ग अक्सर बंद हो जाता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों एवं दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
सेक्टर-18 पानीपत निवासी अनिल कुमार ने आम जन को हुई परेशानी को देखते हुए रेल मन्त्री भारत सरकार को ईमेल भेजकर समस्या के समाधान के लिए अनुरोध किया गया । साथ ही क्षेत्र के नागरिकों ने रेलवे विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि अंडरपास की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

