Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातमनपा द्वारा नवरात्री महोत्सव में फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता 11 से 20 अक्तूबर

मनपा द्वारा नवरात्री महोत्सव में फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता 11 से 20 अक्तूबर

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत महानगरपालिका द्वारा नवरात्रि पर्वोत्सव के तहत 11 अक्तूबर, 2026 से 20 अक्तूबर, 2026 के दौरान कृष्णकुंज पार्टी प्लोट, उमरा पुलिस स्टेशन के पास अठवालाईन्स सूरत में आयोजित फूड फेस्टिवल में दिनांक 12 अक्तूबर, 2026 को शेरी गरबा प्रतियोगिता तथा 14 अक्तूबर, 2026 को कक्षा 5 से 12 की आंतरशाला रास प्रतियोगिता का आयोजन शाम 7 बजे किया गया है। यह शेरी गरबा प्रतियोगिता में सूरत शहर की महिला, संस्थानों की बहनो, शेरी की बहनो, शिक्षकवृंद व आंतरशाला रास प्रतियोगिता में सूरत की स्कूल के कक्षा 5 से 12 के छात्र-छात्राओं हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश फार्म सांस्कृतिक विभाग, श्री तापी भवन, रूम क्रमांक-26, गोरधन चोखावाला मार्ग, श्री तापीपुरा, सूरत में से छुट्टी के दिनों के अलावा ओफिस समय के दौरान प्राप्त शेरी गरबा प्रतियोगिता के भरे गए प्रवेश फार्म दिनांक 9 अक्तूबर, 2026 तथा आंतरशाला रास प्रतियोगिता के भरे गए प्रवेश फार्म दिनांक 12 अक्तूबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही सूरत मनपा की वेबसाईट www.suratmunicipal.gov.in/information/news पर से भी प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments