मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत के सीमाडा नाका क्षेत्र निवासी मूलतः राजकोट के रत्नकलाकार की कक्षा 10 में अध्ययन कर रही 15 साल की बेटी ने 20 वर्षीय प्रेमी के साथ बोलना बंद किया तो प्रेमी, माना हुआ भाई व अन्य एक युवक ने पीछा कर परेशान करना शुरू कर दिया। और मार डालने की धमकी देने पर किशोरी की माता ने कापोद्रा पुलिस थाने में प्रेमी समेत एक मित्र को गिरफ्तार कर 15 वर्षीय माने गए भैया को दबोच लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूलतः राजकोट के निवासी और सूरत के सीमाडा नाका क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय रत्नकलाकार की 15 वर्षीय बेटी मीना (नाम परिवर्तित) नाना वराछा में स्कूल में 10वी कक्षा में अध्ययन करती है। साथ में अध्ययन कर रहे महेश (उम्र 15 नाम परिवर्तित) को मीना राखी बांधती थी। जिसके द्वारा ही रत्नकलाकार के तौर पर कार्य कर रहे विशाल मुकेशभाई साकरीया (उम्र-20, निवासी – मकान संख्या 113, गीरनार सोसायटी, शेरी क्रमांक 2, नाना वराछा, कापोद्रा, मूलतः निवासी – वडोद, तहसील-उमराला, जि.भावनगर) के संपर्क में आए थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध बंधा था। जोकि एक माह पूर्व स्वीटी ने विशाल के साथ बातचीत करना बंद कर दिया था। अंतिम 15 दिनों से वह शाम स्कूल के पास आने वाले ट्यूशन से खुद के मोपेड पर घर जाने नीकलती थी उस वक्त विशाल, माना हुआ भैया मयूर और उनके एक मित्र प्रिन्स काकडिया ने उनका बुलेट पर पीछा करना शुरू कर परेशान करने का शुरू कर दिया था। तीनों मीना के घर तक आते थे और होर्न बजाकर जोर जोर से बोलकर डराते रहते थे और उनका एक्सिडेन्ट कर मार डालने की धमकी देते थे। इस संदर्भ की जानकारी मीना ने चार दिन पूर्व घर में माता को दी थी और खुद के जीजाजी को भी इसकी जानकारी देने पर उन तीनों ने छुपके से पीछा कर देखा था। बाद में गत रोज मीना की माता ने इस संदर्भ में तीनों के खिलाफ कापोद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उनके प्रेमी, एक बेकार मित्र प्रिन्स अरविंदभाई काकडीया (उम्र-20, निवासी-मकान संख्या – बी-120, गोपीनाथ सोसायटी, लजामणी चोक के पास, मोटा वराछा, सूरत। मूलतः रामणका, तहसील-उमराळा, जि.भावनगर) को गिरफ्तार कर उनके माने गए भैया मयूर को भीी दबोच लिया। अधिक जांच पी.आई. डी.के. पटेल कर रहे है।

