मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत के महिधरपुरा जदाखाडी में ओफिस शुरू कर अप्रैल में ही गहने बनाने का कारोबार शुरू करने वाला कोलकात्ता का कारीगर सरथाना योगी चौक स्थित योगी ज्वेलर्स के मालिक के पास से गहने बनाने के लिए करीब 1 करोड का 659.886 ग्राम शुद्ध सोना प्राप्त कर ओफिस बंद कर फरार हो जाने पर सरथाणा पुलिस ने धोखाधडी का गुनाह दर्ज कर जांच शुरू की है।
गीर सोमनाथ, गीर गढडा गांव के निवासी और सूरत के सरथाणा व्रजचौक सरथाणा दमकल विभाग के सामने ईन्फिनिटी पार्क निवासी 38 वर्षीय संदीपभाई सवजीभाई लींबाणी चचेरा भाई रमेशभाई धीरुभाई लींबाणी के साथ सरथाणा योगी चौक में योगी ज्वेलर्स के नाम से कारोबार करता है। एक साल पूर्व रमेशभाई के मित्र हर्षभाई चौक्सी की पहचान से कोलकात्ता का मूल निवासी बील्टु बलराम सामंता उनकी दुकान पर आया और खुद के पास कारीगरों का ग्रुप है और थोडे समय में महिधरपुरा में जगह रखकर फैक्ट्री चालु करनेवाला है कहकर गहने की डिजाईन बताई थी। इसके बाद उन्होंने 1 अप्रैल को महिधरपुरा जदाखाडी मकान संख्या 6-1925, ब्लोक क्रमांक-2, ग्राउन्ड फ्लौर पर ओफिस रखकर वहां पर गहने बनाने का शुरू किया था। जिससे संदीपभाई उन्हें गहने बनाने के लिए 24 कैरेट शुद्ध सोना देते थे और बील्टु वादे करता रहता था जिससे संदीपभाई ने उनकी ओफिस पर जाकर जांच की तो वहां पर लोक लगा हुआ था और फोन उठा नहीं रहा था उनके पास करीब 1 करोड रुपयों का 659.886 ग्राम 24 कैरेट सोना था और उनका संपर्क नहीं हो रहा था जिससे हर्षभाई को भी इसकी जानकारी दी थी। दौरान गत 26 अगस्त बील्टु ने सामने से फोन कर बताया कि उनका कारीगर वतन गया है इस कारण वह भी कोलकात्ता आया है और थोडे समय में वापस गहने बनाकर देगा, किन्तु वह वापस नहीं लौटा और वादे करता रहता होने से संदीपभाई ने गत रोज उनके खिलाफ सरथाणा पुलिस थाने में धोखाधडी की शिकायत दर्ज करवाई।

