मूकनायक/नरेश कुमार जाटव/ कैलादेवी/करौली/राजस्थान।
करौली, 16 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देष अनुसार ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़ की अध्यक्षता में एडीएम कक्ष में बुधवार को पूर्व तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है।
अभियान के दौरान संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का समयबद्ध आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लिए निर्धारित कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के तहत जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा समूहों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 17 सितम्बर को रक्तदान षिविर, सायं 7 बजे आर्षीवाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। वही 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक स्कूल षिक्षा विभाग द्वारा मेरे सपनो का भारत चित्र सेवा गतिविधि आयोजित की जायेगी। वहीं 18 सितम्बर से 25 सितम्बर तक ग्रामीण क्षेत्रो और 22 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक नमो सेवा- अन कही कहानियाँ कार्यक्रम संपादित किया जायेगा। 25 से 27 सितम्बर तक आंगन मिलन सेवा, 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा की कहानी, 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलष यात्रा, 02 अक्टूबर को सेवा मेरा योगदान, 19 से 25 सितम्बर तक ग्रामीण क्षेत्र में और 08 से 16 अक्टूबर तक शहरी क्षेत्र. में सेवा सेतु अभियान, 24 सितम्बर तथा 11 अक्टूबर दोनांे दिवसों पर सेवा के रंग राष्ट्र के संग गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। 01 से 15 अक्टूबर तक सेवा फर्स्ट इनोवेषन चैलेंज कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। वही निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुषासन सेवा संवाद गतिविधि का भी आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में उन्होने संबंधित अधिकारियांे को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देष दिये
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निर्धारित समय अवधि में समस्त गतिविधियों की पूर्व तैयारी कर सकुषल संपादन सुनिष्चित करने के लिए संबंधित नोडल एवं सह-नोडल अधिकारियों को आदेषित किया। इसके साथ-साथ उन्हांेने 2 अक्टूबर को प्रत्येक ग्राम, ग्राम पंचायत, नगरीय वार्ड एवं निकाय स्तर पर स्वच्छता एवं सामुदायिक सेवा से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किये जाने के निर्देष दिये। एडीएम ने अधिकारियो को निर्देषित करते हुए कहा कि इन गतिविधियों से संबंधित फोटो एवं वीडियो संबंधित पोर्टल पर गतिविधि पूर्ण होने के तुरन्त बाद उसी दिन अपलोड किए जाएंगे।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों में वर्तमान में लागू आचार संहिता का भी पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के कार्यक्रम पूर्णतया प्रशासनिक परिप्रेक्ष्य में आयोजित होंगे तथा किसी प्रकार का राजनीतिक प्रचार-प्रसार नहीं किया जाएगा।
इस दौरान डीओआईटी के संयुक्त निदेशक प्रेम किशन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता पीसी मीना, सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय के सहायक निदेषक धर्मेन्द्र कुमार मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बबलू शर्मा, सीडीईओ सर्वेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

