Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणाभारतीय जीवन बीमा निगम पानीपत-1 शाखा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता...

भारतीय जीवन बीमा निगम पानीपत-1 शाखा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

  भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पानीपत-1 शाखा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साह से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “हर घर तिरंगा” एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त किया। पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित कर ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। सम्मान समारोह का उद्देश्य बेहतर कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन करना तथा अन्य सदस्यों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments