Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातडाइंग मिल के दूसरे माले से गिरने से आधेड की मौत

डाइंग मिल के दूसरे माले से गिरने से आधेड की मौत

मूकनायक समाचार । सूरत

पांडेसरा क्षेत्र की मनहर डाइंग मिल के दूसरे माले से गिरने से गंभीर चोट लगने आधेड की लंबे उपचार के बाद मौत हो गई।
सूत्रो के मुताबिक मूलतः ओरिस्सा के गंजाम के वतनी और हाल खटोदरा पंचशील नगर निवासी जोगीभाई कीर्तनभाई तराई (उम्र-54) मिल में नौकरी कर पत्नी और तीन बच्चों का गुजारा करता है। दौरान गत 26वीं के सुबह पांडेसरा कोमल सर्किल के पास मनहर डाइंग मिल में दूसरे माले से कपड़े की गड्ढी नीचे उतारने का काम कर रहे थे। दौरान संतुलन गंवाने से जोगीभाई नीचे गिर गए। उस दौरान साथी कर्मचारी दौडते हुए आए और गंभीर चोट से घायल जोगीभाई को तत्काल उपचार करवाया। जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पांडेसरा पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और कार्रवाई कर जोगीभाई का शव सिविल अस्पताल में भेज दिया। अधिक जांच पांडेसरा पुलिस कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments