Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedरायपुर जाते समय सड़क हादसे में आप नेता अभिषेक मिश्रा घायल, लाइफ...

रायपुर जाते समय सड़क हादसे में आप नेता अभिषेक मिश्रा घायल, लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती

रायपुर जाते समय सड़क हादसे में आप नेता अभिषेक मिश्रा घायल, लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती

मूकनायक

तनवीर सादाब

बिलासपुर छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अभिषेक मिश्रा रायपुर में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका सड़क हादसा हो गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सड़क के बीच-बीच में रास्ता काटकर लोगों के आने-जाने की व्यवस्था होने के कारण अचानक आवागमन होने लगा, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद अभिषेक मिश्रा को तत्काल बिलासपुर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल (बीएसपी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
फिलहाल उनकी स्थिति और हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments