Saturday, July 25, 2026
Homeगुजरातकापोद्रा की कामधेनु ट्रावेल्स की ओफिस में नगद 12 हजार की चोरी,...

कापोद्रा की कामधेनु ट्रावेल्स की ओफिस में नगद 12 हजार की चोरी, दो अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज

मूकनायक समाचार । सूरत

By Jayanti M. Solanki

कापोद्रा क्षेत्र में गजानंद कोम्पलेक्ष की दुकान में कामधेनु ट्रावेल्स नामक ओफिस में 12 हजार रुपये नगद चोरी होने की शिकायत भोग बने संचालक ने कापोद्रा पुलिस थाने में दर्ज हुई है।
कापोद्रा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल अमरेली जिला के बाबरा तहसील, थोरखाण गांव निवासी और हाल सूरत के मकान संख्या 39 क्रिष्ना पार्क सोसायटी विभाग-1, सीमाडा गांव निवासी विक्रमभाई विनुभाई साकरीया (उम्र-34) कामधेनु ट्रावेल्स के संचालक है। दिनांक 15 जुलाई, 2026 को रात 1-30 बजे से 2-45 बजे के दौरान दो चोरों ने वराछा के कापोद्रा-नाना वराछा क्षेत्र में आने वाले गजानंद कोम्पलेक्ष दुकान संख्या – 05 में कामधेनु ट्रावेल्स के नाम से कारोबार करने वाले विक्रमभाई विनुभाई साकरीया की दुकान को टार्गेट किया। कामधेनु ट्रावेल्स की ओफिस का ताला दोनों चोरों ने मिलकर तोडकर अंदर घूसकर टेबल के खाने में रखे नगद रुपये 12 हजार चोरी कर फरार हो गए। विक्रमभाई को इस बात का पता चलने पर उन्होंने कापोद्रा पुलिस थाने में दोनों अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अधिक जांच पी.एस.आई. ए.एल. पंड्या ने शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments