Saturday, July 25, 2026
Homeगुजरातभारी बारिश के चलते सावधानी बरतने के लिए सूरत महानगरपालिका की लोगों...

भारी बारिश के चलते सावधानी बरतने के लिए सूरत महानगरपालिका की लोगों को अपील, हेल्प के लिए कोल करे

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत शहर व आस पडौश के क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग की आगाही के चलते सूरत म्युनिसिपल आयुक्त ने सभी अधिकारियों व समग्र टीम को अपनी सुरक्षा के लिए मार्गदर्शन व सूचना दी है। जहां कही पानी अगर भर जाता है तो वहां के रास्ते बंद कर पुलिस विभाग की मदद लेकर परिवहन व नागरिकों की आवाजाही के लिए बंद किया जाए। अधिकारियों व टीम को सूचना दी गइ है कि नीचले स्तर पर जहां पानी भर जाता है वहां से नागरिकों को सलामत स्थान पर रेस्क्यु कर स्वास्थ्य संबंधित कदम उठाए जाए। जोखमी क्षेत्रों में माईक के द्वारा निरंतर लोगों को सावधान करना होगा। जोन के सभी अधिकारियों को उपस्थित रहकर स्थिति पर नजर रखनी होगी और फिल्ड स्टाफ को जरूरी सूचना देनी होगी। नागरिकों को स्थळांतर कराने के समय उनके लिए फूड पैकेट्स की व्यवस्था करनी होगी। अगर अधिक पानी भर जाता है और वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है ऐसी स्थिति में बोट को तैयार रखकर बोट का उपयोग करना होगा। यह मिटिंग में म्युनिसिपल आयुक्त के साथ महापौर, डिप्टी महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष भी उपस्थित थे और जरूरी मार्गदर्शन दिया गया। आपत्ति के समय सहाय के लिए लोगों को अपील की गई है कि सूरत महानगरपालिका के हेल्पलाईन क्रमांक – 9724346021 तथा (0261) 2451756, 2414195, 2414196 पर संपर्क कर सकते है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments