मूकनायक समाचार । सूरत
परवट पाटिया स्थित स्वप्नसृष्टि काम्पलेक्ष के ला-मोर होटेल में चल रहे देहव्यापार का शहर पुलिस के एएचटीयु ने छापा मारकर दो महिलाओं को मुक्त करवाकर शरीरसुख प्राप्त करने आने वाले ग्राहक व संचालक को दबोचकर होटल मालिक और तीन दलालों को वोन्टेड घोषित किया है।
पुलिस के एन्टी ह्युमन ट्राफिकिंग युनिट के सूत्रो के मुताबिक मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर परवट पाटिया के स्वप्नसृष्टि कोम्पलेक्ष के तीसरे माले पर आने वाली ला-मोर होटेल में रेड की। वहां पर संचालक सागर अशोक पाडवी (उम्र-26, मूलतः निवासी – गांव आमोदा, तहसील कुकरमुंडा, तापी) को दबोचकर होटेल में सर्च ओपरेशन करने पर देहव्यापार के लिए आने वाली दो महिलाओं को मुक्त करवाकर काउन्सिलिंग किया। शरीर सुख प्राप्त करने आने वाले ग्राहक मुकेश नानजी पटेल (उम्र-47, निवासी ः शांति निकेतन सोसायटी, पूणा) और संचालक सागर विरृद्ध ईमोरल ट्राफिकिंग प्रिवेन्शन एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कर दबोच लिया और नगद 3200 रुपये, मोबाईल 3 नग, दो बाईक इत्यादि समेत 96,200 रुपयों का मुद्दामाल जब्त कर लिया। सागर की पूछताछ के आधार पर देहव्यापार का कारोबार चलाने वाला होटल मालिक अजयगीरी अशोकगीरी मेघनाथी और दलाल ओम रामकण द्विवेदी, समीर अंसारी और आसीफ अंसारी को वोन्टेड घोषित किया।

