Sunday, July 26, 2026
Homeगुजरातशादी करने के बाद महिला गहने समेत लाखों का माल-सामान लेकर फरार

शादी करने के बाद महिला गहने समेत लाखों का माल-सामान लेकर फरार

महाराष्ट्र की महिला की शादी करवाकर 2.99 लाख रुपयों की धोखाधडी

मूकनायक समाचार । सूरत

कठोदरा निवासी व्यापारी के साथ दुल्हन बनी महिला ने और अन्य एक व्यक्ति ने अपने आर्थिक फायदे के लिए रुपये 3.99 लाख की धोखाधडी करने पर भोग बने व्यापारी ने लसकाणा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
लसकाणा पुलिस सूत्रों के मुताबिक खोडीदास हरजीभाई घेलाणी (उम्र-40) भावनगर जिला के तहसील गारीयाधार, ठांसा गाव व सूरत के मकान संख्या-ए-1303, टवीन टावर, कठोदरा, सूरत में रहते है और व्यापार कर अपना जीवनयापन करते है। सन 2025 के नवम्बर माह के दौरान उनका संपर्क केशुभाई बेचरभाई मियाणी (उम्र-55, निवासी मकान संख्या -27, बालक्रिष्न सोसायटी, उमरागांव, वेलंजा, सूरत) के साथ हुआ। केशुभाई ने खोडिदास को शादी करवाने की बात कहकर उसको महाराष्ट्र के मुंबई निवासी भाग्यश्री अशोकभाई पवार नामक युवती के साथ संपर्क करवाया। अपराधी केशुभाई व भाग्यश्री ने एक दूसरे की मददगारी से लाखों रुपये एंठने के इरादे से प्लान के मुताबिक शादी करने के बाद मौका देखकर 2 लाख 65 हजार रुपये नगद तथा 15 हजार रुपये बेंक के जरिये और सोने की नाक की नथ रुपये 3000 तथा पैर में पहनने के चांदी के कडे मूल्य रुपये 4000 तथा 12,000 रुपये मूल्य का मोबाईल समेत टोटल 2 लाख 99 हजार रुपयों का माल-सामान एंठकर धोखाधडी कर फरार हो गई। भोग बने खोडीदास ने लसकाणा पुलिस थाने में केशुभाई व भाग्यश्री के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज करवाया। लसकाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर अधिक जांच पीएसआई एन.आर. पटेल ने शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments