Sunday, July 26, 2026
Homeगुजरातज्वेलर्स के मकान में से 8.32 लाख के गहने व नगद चोरी

ज्वेलर्स के मकान में से 8.32 लाख के गहने व नगद चोरी

मूकनायक समाचार । सूरत

गोडादरा में रामक्रिष्ना सोसायटी निवासी ज्वेलर्स की दुकान को टार्गेट करते हुए चोरों ने दो दरवाजे को काटकर सोने चांदी के गहने व नगद समेत टोटल 8.32 लाख का मुद्दामाल चुराकर फरार हो गए।
गोडादरा स्थित लक्ष्मण नगर सोसायटी के प्लोट क्रमांक 11 निवासी अंबे ज्वेलर्स नामक दुकान चलाने वाले सुनिल जयप्रकाश सोनी (उम्र-45, निवासी रामकृष्ण सोसायटी, पटेल नगर के पास, गोडादरा और मूलतः सीपा चौराह, तहसील सदर, जोनपुर, उत्तरप्रदेश) दिनांक 17 जुलाई को रात 9 बजे के आसपास दुकान बंद कर दुकान के सोने चांदी के गहने जिसमें पायल, कडा, विछुडी, कंदोरा, ब्रेसलेट, रिंग व राखडी समेत करीब 5 किलोग्राम चांदी के गहने मूल्य 4 लाख, सोने की रिंग, बुट्टी, दाना, नाक की बाली, पेन्डल, मंगलसूत्र, नखीया, कान की चेईन, ब्रेसलेट, चेईन इत्यादि व नगद 1.72 लाख रुपये समेत टोटल 8.32 लाख का मुद्दामाल अपने पास रखे थेला में भरकर घर पर ले गए और उन्होंने यह थेला रोज की तरह ग्राउन्ड फ्लोर के होल के पीछे रसोडा में लोहे के कबाट में रखकर खाने के बाद साढे बारह बजे पत्नी, बे संतान और माता पहले माले पर सो गए। सुबह सुनिल की पत्नी रंजना ने उठी और देखा तो लोहे का दरवाजा कटा हुआ दिखाई दिया और अंदर का दरवाजा खुल्ला दिखाई दिया और वहां पर रखा थेला भी नहीं दिखाई दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments