Friday, July 17, 2026
Homeगुजरातकापोद्रा में भूमि में अचानक हुए गड्ढे में फंसी बस, लोगों में...

कापोद्रा में भूमि में अचानक हुए गड्ढे में फंसी बस, लोगों में फूट पडा गुस्सा

मूकनायक समाचार । सूरत
by Jayanti Solanki

शहर में भारी बारिश के चलते आमजनता का संपूर्ण जीवन प्रभावित हो गया था। ऐसे में सुरतियों में एक बडी समस्या सामने आई है। कापोद्रा के रचना बीआरटीएस रुट पर एक बस का पहिया रास्ते में भूमि धस जाने से अंदर फंस गया। चालु बस के दौरान भूमि में एक बडा गड्ढा हो गया और उस बस का पहिया अंदर फंस गया जिससे बस में सवार सभी यात्रियों में हडकंप मच गया। सदनसीब से यात्रियों में कोई जानहानि नहीं हुई और उसके प्राण बच गए। जबकि बस पूरी गड्ढे में संपूर्ण गिर नहीं गई थी नहीं तो काफी जानहानि होने की संभावना थी। भूमि में यह गड्ढा इतना बडा था कि अगर पूरी बस उसमें गई होती तो पलट जाकर गंभीर दुर्घटना होने की संभावना थी। इस घटना के बाद यहां पर आमजनता का जनसैलाब इकट्ठा हो गया था। गौरतलब है कि यहां पर थोडे समय पूर्व ही ड्रेनेज लाईन का कार्य किया गया था। खुदाई कार्य के बाद विभाग द्वारा अच्छी तरह से कार्य किया गया नहीं होने का आरोप स्थानिय लोगों ने लगाया है। करोडों रुपयों की लागत से बने रास्ते थोडे समय के बाद तूटने लगते है इसलिए ऐसे कार्य में लिप्त अधिकारियों व ठेकेदारों के सामने भी कइ सवाल खडे हुए है। स्थानिय लोगों का आरोप है कि इतनी बडी घटना होने के बाद महापौर और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद घटनास्थल नहीं पहुंचे थे इसलिए लोगों में आक्रोश देखने मिला रहा है। लोगों का कहना है कि आए दिन कई ऐसी घटनाएं बनती रहती है अगर कोई बडी घटना बनती है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन? ऐसे सवाल खडे हुए है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments