Friday, July 17, 2026
Homeगुजरातबाईक या कार में अगर सर्प पाए जाए तो दमकल विभाग या...

बाईक या कार में अगर सर्प पाए जाए तो दमकल विभाग या रेस्क्यु करने वाली संस्थानों का संपर्क करे, पकडने की कोशिश ना करे

मूकनायक समाचार । सूरत

by Jayanti M. Solanki

सूरत शहर में भारी बारिश के बाद सर्पों के बील में पानी भर जाने से उसका जीना हराम हो गया। इस कारण सर्पों को जिंदा रहना भी काफी मुश्किल हो गया इसके चलते उन्होंने जहां बाईक या कार या अन्य साधन हो जहां वह छीप सकता है ऐसी जगहों में अपना घर बनाने की कोशिश की जिसमें अधिकत्तर उन्होंने मोटरसाईकिल या बाईक को ही अपना घर बना लिया। इसलिए लोगों में भी डर का माहौल है। सर्प टु व्हीलर और फोर व्हीलर में पाए जाने से दमकल कर्मियों व जीवदया संस्थानों को इसके काफी कोल मिलने लगे। जीवदया प्रेमियों ने कई जगहों पर जाकर बाईकों से सर्पों को निकालकर उसका रेस्क्यू किया।
पाल-भेसाण, गौरवपथ पर आने वाली सब्जीमंडी के पास पार्क किए एक मोपेड में अचानक सर्प दिखते ही वाहनचालक डर गया और उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल पहुंचे उसके पूर्व ही सर्प गाडी से निकलकर अन्य जगह छीप गया। इसके बाद मोपेड को गौरवपथ से दमकल विभाग में ले जाया गया सभी पार्ट्स निकालने के बाद मोपेड के आगे के हिस्से में घूसा सर्प मिला। जीवदया संस्थानों ने लोगों को सावधान करते हुए बताया कि कोई भी मोपेड मोटरसाइकिल शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से इंजन और आसपास क्षेत्र में जांच कर ले और इसके बाद ही गाडी स्टार्ट करे और यह ध्यान में रखे की सर्प को पकडने की कोशिश ना करे क्योंकि कोई कोई सर्प जहरीला भी हो सकता है और उसके काटने से जान भी जा सकती है। जीवदया संस्थानों व फायर विभाग ने लोगों को अपील की है कि सर्प कई प्रजाति के हो सकते है जिसमें जहरीला सर्प कौन सा है वह पहचानना मुश्किल है और वह उसे पकडते समय वह हमला भी कर सकता है। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल सूरत महानगरपालिका के दमकल विभाग को या अधिकृत सर्प रेस्क्यु करने वाली संस्थान को जानकारी देनी चाहिए। सोशियल मिडिया में देखे गए विडियों को देखकर सर्प को पकडने की कोशिश ना करे। शहर में हो रहे निर्माण कार्य के कारण सर्पों के निवास स्थान में रहने में दिक्कत होती है इस कारण वह सुरक्षित जगह ढूंढते है और सुरक्षित स्थान उसे बाईकों या कारों में मिल जाता है। इस वजह से वह उसमें घूस जाते है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments