Friday, July 17, 2026
Homeगुजरातओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से हिम्मतनगर में "घर का बीज, जंगल...

ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से हिम्मतनगर में “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ”अभियान को मिली नई उड़ान।

मूकनायक न्यूज नेटवर्क/हिम्मतनगर/गुजरात।

हिम्मतनगर। एक व्यक्ति एक पौधा मिशन राजस्थान के अंतर्गत संचालित “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” महाअभियान के प्रचार-प्रसार हेतु ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत सिरोही से हिम्मतनगर (गुजरात) पहुँचे। इस अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, हिम्मतनगर के पीजीटी (भौतिक विज्ञान) शिक्षक कमलेश कुमार एवं विद्यार्थियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम में ओमप्रकाश कुमावत ने विद्यार्थियों को सीड बॉल बनाने की सरल, वैज्ञानिक एवं पर्यावरण हितैषी विधि का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जामुन, सीताफल, चीकू, गूंदी, जाल सहित विभिन्न फलों के बीजों को प्लास्टिक की थैलियों में फेंकने के बजाय सीड बॉल बनाकर जंगलों, पहाड़ियों एवं बंजर भूमि तक पहुँचाना चाहिए। इससे गोवंश को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से बचाने के साथ-साथ प्राकृतिक वन क्षेत्र बढ़ेंगे, जैव विविधता का संरक्षण होगा तथा पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा।ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से विद्यालय की कक्षा चौथी की छात्रा लवीना सीड बॉल बनाने के लिए प्रेरित हुई। वहीं पुष्पा देवी एवं कमलेश कुमार ने 300 सीड बॉल तैयार करने का संकल्प लिया। शिक्षक कमलेश कुमार ने विद्यार्थियों तक्ष कुमार, हंसनेन, अभिनव, हरपाल सिंह, कार्तिक सिंह एवं कुर्यंत को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस जनअभियान से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। इसी दौरान हिम्मतनगर के न्यूरो सर्जन डॉ. पंकज जैन से पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को लेकर सार्थक चर्चा भी हुई।कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह (हिम्मतनगर), गुलाबराम कुमावत, लक्षिता एवं प्राची सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि “घर का बीज फेंकना नहीं, जंगल पहुँचाना है। आओ, मिलकर धरती का श्रृंगार करें।”

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments