मूकनायक समाचार । अहमदाबाद
रामलखन सहानी
अहमदाबाद के वस्त्रापुर विस्तार में आई एम रोड अपंग मानव मंडल के सामने अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएट में हेमदीप मार्केटिंग बिजनेस सेमिनार के साथ-साथ कॉमर्स 6 रोड स्थित संस्कार अपार्टमेंट में हेमदीप के कार्यालय का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। जिसमें सूरत से पधारे हुए विजयभाई मैसूरिया, प्यारेलाल भारती, पीयूष भाई, कनेश भाटिया, कैजाद ड्राइवर तथा राम लखन साहनी शामिल रहे। कार्यक्रम में विजयभाई मैसूरिया जो हेमदीप के मैनेजिंग डायरेक्टर है, सीइओ दिलिपसिंह सिसौदिया तथा उनकी पत्नी हेमलता सिसोदिया भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इस उदघाटन समारोह में बताया गया कि हेमदीप मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड में अनेक प्रकार की घरेलू चीज वस्तुओं की बिक्री की जाएगी तथा इसमें ग्राहकों को तथा इस मार्केटिंग व्यवसाय से जुड़ने वाले लोगों को मार्केटिंग के जरिए लाभ के अवसर के साथ-साथ रोजगार एवं व्यवसाय में विकास के साथ-साथ एक सुनहरा अवसर दिया जायेगा। इस कार्यक्रम में बताया गया कि हेमदीप में आप सभी के बीच मौजूद हो रहे सभी ग्राहकों के साथ-साथ व्यवसाईयों एवं व्यापारियों को भी लाभ पहुंचाने का मुख्य हेतु है।

